Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उत्तर प्रदेश में शीतकालीन सत्र शुरू, मुख्यमंत्री योगी ने कोडीन कफ सिरफ मामले पर जताई सख्ती
Uttar Pradesh,winter session,Chief Minister Yogi Adityanath,codeine cough syrup case

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरफ मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार ने कार्रवाई की है और पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) के तहत कार्यवाही करते हुए व्यापक गिरफ्तारी की है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इस मामले में शामिल हर माफिया के संबंध समाजवादी पार्टी (सपा) से पाए जाते हैं और जांच के बाद समाजवादी पार्टी की संलिप्तता सामने आएगी। योगी ने बताया कि कोडीन गंभीर खांसी में इस्तेमाल होने वाली दवा है, जिसे नशीले पदार्थ के रूप में गलत तरीके से इस्तेमाल करने की शिकायत के बाद FSDA ने एनडीपीएस के दायरे में लाया है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस, एसटीएफ और FSDA मिलकर इस अवैध तस्करी की रोकथाम कर रही हैं और इसमें बड़ी गिरफ्तारी भी हुई है।

सत्र में विकास और विधायी कार्यों पर फोकस, ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगा और सदन में विधायकों को प्रदेश के विकास और जनता के हित से जुड़े मुद्दे उठाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि सत्र सुचारू रूप से संचालित हो और विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हो सके। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार पूरी तैयारी के साथ सदन में है और विपक्ष के सवालों का भी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चतुर्मुखी विकास और सनातन धर्म से चिढ़ रखते हैं और तुष्टीकरण की राजनीति में हदें पार कर दी हैं। पाठक ने यह भी बताया कि सत्र में अनुपूरक बजट और विभिन्न विधेयक पास कराने का काम भी किया जाएगा।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.