Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा में हाथियों का आतंक, पिछले 15 दिनों में चार लोगों की मौत
Korba,Elephant attacks,four people killed

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 15 दिनों में इस वजह से चार लोगों की जान चली गई है, जिनमें से तीन मौतें केवल पिछले 48 घंटों में हुई हैं। सबसे हालिया और भयावह घटना 19 दिसंबर तड़के हुई, जब हाथी ने ग्राम गौरबोरा में एक 40 वर्षीय ग्रामीण महेन्दा सिंह मंझवार को उसके घर में घुसकर कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और वे वन विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।

हाथियों की लगातार बढ़ती हरकतों से ग्रामीण भयभीत

 

जानकारी के अनुसार, दंतैल हाथी पहले बिलासपुर रेंज में एक महिला की मौत के बाद कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल पहुंचा, जहां उसने 24 घंटे के भीतर दो और महिलाओं की जान ले ली। इसके बाद बालको रेंज में एक अन्य हाथी ने 19 दिसंबर को तड़के महेन्दा सिंह को कुचल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की गतिविधियों की सूचना वन विभाग को पहले ही मिल चुकी थी, लेकिन विभाग ने कोई ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए। लगातार मौतों और खतरे के कारण क्षेत्र के लोग भयभीत हैं और वे चाहते हैं कि वन विभाग तुरंत कदम उठाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.