Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
PM मोदी, प्रियंका गांधी संसद सत्र के बाद पक्ष-विपक्ष में 'चाय पर चर्चा'
Delhi,PM Modi,Priyanka Gandhi,tea discussions,Parliament session

संसद के शीतकालीन सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गरमा-गरम बहस के बाद आज दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कक्ष में एक बैठक हुई, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायनाड से फर्स्ट टाइम सांसद प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के नेता भी मौजूद रहे। बैठक में सपा से धर्मेंद्र यादव, एनसीपी शरद पवार गुट से सुप्रिया सुले और डी राजा भी शामिल थे। खास बात यह रही कि राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि बहन प्रियंका ने हिस्सा लिया। प्रियंका गांधी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल की सीट दी गई और वे उनके साथ चाय पीती नजर आईं, जबकि पीएम मोदी भी उसी पंक्ति में बैठे थे।

राजनीतिक सौहार्द और गडकरी से प्रियंका का विशेष संवाद

राजनीति में विरोध और असहमति सामान्य है, लेकिन जब परंपरा और सम्मान की बात आती है, तो सभी दल एकजुट नजर आते हैं। इस बैठक की खासियत यह रही कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि मॉनसून सत्र में आयोजित चाय मीटिंग का विपक्ष ने बहिष्कार किया था, लेकिन इस बार प्रियंका गांधी ने इसमें हिस्सा लिया। साथ ही गुरुवार को लोकसभा में प्रियंका गांधी ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से समय न मिलने की शिकायत की थी, जिसके बाद गडकरी ने उन्हें अपने ऑफिस में आमंत्रित किया और स्वादिष्ट भोजन भी कराया। इस पहल ने दोनों पक्षों के बीच सौहार्द और सहयोग का संदेश दिया।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.