Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
IPL 2026: छिंदवाड़ा के मंगेश यादव बने RCB खिलाड़ी, परिवार और गांव में खुशी का माहौल
Chhindwara,IPL 2026,Mangesh Yadav,RCB player,atmosphere prevails

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन में छिंदवाड़ा के बोरगांव निवासी 22 वर्षीय मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 5 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा। मंगेश का बेस प्राइस मात्र 30 लाख रुपए था, लेकिन उनकी मेहनत और प्रतिभा के चलते टीम ने उन्हें 17 गुना ज्यादा कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। मंगेश के इस शानदार सफलता के बाद पांढुरना और बोरगांव में जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रेमी उनके घर पहुंचकर मिठाई बांट रहे हैं और आतिशबाजी कर खुशी मना रहे हैं। उनके माता-पिता और छोटी बहन पायल की खुशी का ठिकाना नहीं है।मंगेश के पिता रामअवध यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ने हमेशा चुनौती दी, लेकिन मंगेश ने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करता रहा। पिता ने कहा कि घर की जिम्मेदारियों के बावजूद मंगेश ने अपने सपनों को पूरा किया और हम उसके इस संघर्ष और सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। ऑक्शन में इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी लोग मंगेश के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.