Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दतिया में अवैध गैस रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ी कार्रवाई
Datia,Major action,illegal gas refilling,black marketing

दतिया जिले में अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। जिला आपूर्ति अधिकारी सनत शुक्ला के निर्देशन में टीम ने उनाव रोड पर मम्माजू के बाग के पास गौरी शंकर प्रजापति द्वारा संचालित एक संदिग्ध दुकान पर छापा मारा। लंबे समय से इस दुकान के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान टीम को दुकान और गोदाम के ताले तोड़ने में करीब पांच घंटे लगे। इस दौरान मौके से कुल 131 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 55 भरे हुए घरेलू सिलेंडर, 13 भरे हुए कमर्शियल सिलेंडर और 63 खाली सिलेंडर शामिल हैं। टीम ने पाया कि दुकान में अवैध रूप से वाहनों में गैस भरी जा रही थी और घरेलू सिलेंडरों की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग हो रही थी।कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक मौके से भाग गया था, लेकिन कुछ समय बाद लौट आया। पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजेश जाटव ने स्वयं गोदाम का ताला तोड़ने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया और लगभग 20 मिनट तक प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद गोदाम पूरी तरह खोला जा सका। जिला आपूर्ति अधिकारी सनत शुक्ला ने बताया कि जब्त किए गए सभी गैस सिलेंडरों को विभागीय अभिरक्षा में ले लिया गया है और मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इसी स्थान से अवैध सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं, लेकिन संचालक ने गैरकानूनी गतिविधियां बंद नहीं की थीं।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.