Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुकमा में गोलापल्ली जंगल में डीआरजी और नक्सलियों की मुठभेड़
Sukma,Golapalli forest,encounter ,DRG personnel and Naxalites

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोलापल्ली जंगल और पहाड़ी इलाके में गुरुवार (18 दिसंबर) तड़के जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद DRG की टीम सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई। सुबह से ही दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन जारी है, साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

मारे गए नक्सली और जारी सर्च अभियान

 

पुलिस के अनुसार मारे गए नक्सलियों की पहचान माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना, सोढ़ी बंडी और नुप्पो बजनी (महिला) के रूप में हुई है। ये सभी किस्टाराम एरिया कमेटी के सक्रिय नक्सली थे, जिनमें माड़वी जोगा और सोढ़ी बंडी एरिया कमेटी में एसीएम पद पर थे और तीनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद गोलापल्ली और आसपास के जंगल-पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुकमा एसपी किरण चव्हाण खुद पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 284 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें 255 बस्तर संभाग के जिलों में मारे गए हैं। रायपुर क्षेत्र के गरियाबंद जिले में 27 और दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 2 नक्सली ढेर किए गए हैं। गोलापल्ली क्षेत्र में अभी भी सर्च अभियान जारी है और ऑपरेशन पूरा होने के बाद पुलिस विस्तृत बयान जारी करेगी।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.