Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
15 जनवरी को मनाया जाएगा मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में
Uttar Pradesh,Mayawati

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 जनवरी को उनका जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित होगा, जबकि देश के अन्य राज्यों में जोन स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में राज्य से जुड़े केंद्रीय कोऑर्डिनेटर और वरिष्ठ पदाधिकारी अलग-अलग जोन में भाग लेंगे।

 

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण और चुनावी तैयारियों पर जोर

मायावती ने ऑल इंडिया बैठक में चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को पूरी गंभीरता और तत्परता से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए जरूरत पड़ने पर पार्टी के कुछ संगठनात्मक कार्यक्रमों को अस्थायी रूप से स्थगित किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी धन के वितरण के जरिये चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश एक गंभीर विषय है, जिस पर लोकतंत्र के हित में जल्द और ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

कार्यकर्ताओं को सीख और धन्यवाद

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि बिहार चुनाव के अनुभव से पार्टी कार्यकर्ताओं को सबक लेकर आने वाले चुनावों के लिए पूरी तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रचार के साथ-साथ मतगणना प्रक्रिया को लेकर भी कैडर को सही प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। बैठक के अंत में मायावती ने पार्टी के सभी राज्य यूनिट के छोटे-बड़े पदाधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए उनका संघर्ष और समर्पण पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.