Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
विजय हजारे ट्रॉफी में वेंकटेश अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Venkatesh Iyer,big responsibility,Vijay Hazare Trophy

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के कुछ ही दिनों बाद वेंकटेश अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन के लिए मध्य प्रदेश टीम का कप्तान बनाया गया है। यह प्रतिष्ठित घरेलू वनडे टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि आईपीएल 2025 में औसत प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट का अय्यर पर भरोसा कायम रहा और अब उन्हें राज्य टीम की कमान सौंपी गई है।

आईपीएल ऑक्शन में भी दिखा भरोसा, पाटीदार की जगह ली

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके लिए गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और उनकी पुरानी टीम केकेआर के बीच कड़ी बोली लगी थी। घरेलू क्रिकेट में अब अय्यर ने रजत पाटीदार की जगह ली है, जिन्होंने अपनी कप्तानी में मध्य प्रदेश को रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन दिलाया था और आरसीबी को आईपीएल 2025 का खिताब जिताया था। पाटीदार का कप्तानी से हटना कई क्रिकेट प्रेमियों के लिए चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है।

बड़े सितारों की मौजूदगी, एमपी टीम का ऐलान

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की टीम सुपर लीग तक पहुंची थी, जहां वेंकटेश अय्यर ने 10 मैचों में 211 रन बनाए थे। इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे बड़े सितारे भी खेलते नजर आएंगे। वहीं मध्य प्रदेश की घोषित टीम में वेंकटेश अय्यर (कप्तान), हर्ष गवली, हिमांशु मंत्री, यश दुबे, शुभम शर्मा, हरप्रीत सिंह, ऋषभ चौहान, रितिक टाडा, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, शिवांग कुमार, आर्यन पांडे, राहुल बाथम, त्रिपुरेश सिंह, मंगेश यादव और माधव तिवारी शामिल हैं।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.