Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
न्यू कटनी जंक्शन यार्ड में कर्मचारियों का विरोध, कामकाज ठप
Katni Junction,Employees protest,work comes to a standstill

मध्य प्रदेश स्थित न्यू कटनी जंक्शन (NKJ) के रेलवे यार्ड में उस समय हंगामा मच गया, जब सीनियर डीएमई की कथित तानाशाहीपूर्ण कार्यशैली के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय रेलवे की ए-श्रेणी में शामिल इस यार्ड के आरओएच (ROH) शेड में करीब 500 नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं, जहां मालगाड़ियों के वैगनों की मरम्मत और अनुरक्षण का अहम काम किया जाता है। यह शेड अपनी गुणवत्ता और कार्यक्षमता के लिए कई बार सम्मानित हो चुका है, लेकिन हालिया घटनाक्रम के चलते यहां चार से पांच घंटे तक काम पूरी तरह प्रभावित रहा और मालगाड़ियों की डिस्पैच प्रक्रिया बाधित हो गई।

मानसिक दबाव का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

कर्मचारियों का कहना है कि अनावश्यक दबाव, अपमानजनक व्यवहार और धमकी भरे रवैये के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उनका मानना है कि लगातार मानसिक तनाव से न केवल काम की गुणवत्ता प्रभावित होती है, बल्कि रेलवे सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। कर्मचारियों ने मांग की है कि कार्यस्थल पर सम्मानजनक माहौल बनाया जाए और संवाद के जरिए समस्याओं का समाधान हो। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। काफी प्रयासों के बाद कर्मचारियों को शांत कर कामकाज बहाल कराया जा सका।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.