Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हिजाब विवाद पर नीतीश कुमार घिरे, उमर अब्दुल्ला ने माफी की मांग की
Nitish Kumar,faces criticism,hijab controversy,Omar Abdullah,demands an apology

बिहार में मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींचे जाने की घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चौतरफा हमले तेज हो गए हैं। अब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि महिला सम्मान से जुड़ा मामला है और नीतीश कुमार को उस महिला डॉक्टर से माफी मांगनी चाहिए। उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह के बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यही हरकत किसी हिंदू महिला के घूंघट के साथ होती, तो क्या बीजेपी का रुख यही होता।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री सचिवालय में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे थे। इसी दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देते समय नीतीश कुमार ने उनके नकाब को हाथ से छू लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नाराजगी फैल गई। एएनआई से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि किसी भी महिला के कपड़ों को इस तरह छूना गलत है, फिर चाहे वह किसी भी धर्म की हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से आहत होकर महिला डॉक्टर अब नौकरी जॉइन नहीं करना चाहती, जो बेहद दुखद है।

बीजेपी के बचाव पर उमर का पलटवार

बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र लेते समय चेहरा दिखाना चाहिए और मुख्यमंत्री ने अभिभावक की भूमिका निभाई। इस बयान पर उमर अब्दुल्ला ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी मुस्लिम नेता ने किसी हिंदू महिला का घूंघट उतारा होता तो देशभर में बवाल मच जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर के मुसलमान होने की वजह से बीजेपी का रवैया अलग है। उमर अब्दुल्ला ने साफ कहा कि नीतीश कुमार को अपनी गलती स्वीकार कर महिला डॉक्टर से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें सेवा में आने के लिए मनाना चाहिए, ताकि वह लोगों की सेवा कर सकें।

Vandana singh 19 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.