Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सतना HIV मामले पर बोले डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला
Satna,HIV case,Deputy CM Rajendra Shukla

 मध्य प्रदेश के सतना में थैलेसीमिया से पीड़ित छह बच्चों के एचआईवी संक्रमित पाए जाने से पूरे प्रदेश में चिंता और आक्रोश का माहौल है। यह मामला जनवरी से मई के बीच सामने आया, जब नियमित रूप से ब्लड ट्रांसफ्यूजन पर निर्भर इन बच्चों की जांच में एचआईवी की पुष्टि हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सतना दौरे के दौरान कहा कि सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और प्रभावित बच्चों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह मामला करीब चार महीने पहले ICTC में सामने आया था। चूंकि थैलेसीमिया मरीजों को महीने में दो से तीन बार रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल छह बच्चों में से एक के माता-पिता भी एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं, जबकि बाकी मामलों में संक्रमण के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

जांच तेज, जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू

इस गंभीर मामले की जांच के लिए राज्य और जिला स्तर पर कई टीमें गठित की गई हैं। सतना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनोज शुक्ला ने बताया कि जांच प्रक्रिया जटिल है क्योंकि डोनरों की संख्या काफी अधिक है और सभी को ट्रेस कर जांच करना चुनौतीपूर्ण काम है। इस बीच प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. देवेंद्र पटेल और दो लैब तकनीशियन राम भाई त्रिपाठी व नंदलाल पांडे को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन मनोज शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सरकार ने साफ कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी प्रभावित बच्चों का इलाज एचआईवी प्रोटोकॉल के तहत जारी है, ताकि उन्हें बेहतर और सुरक्षित इलाज मिल सके और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.