Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी का आज पश्चिम बंगाल दौरा: विकास परियोजनाओं का करंगे उद्घाटन और जनसभा
West Bengal,Prime Minister Modi,inaugurate development projects,address a public meeting

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का दौरा करेंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब राज्य में मतदाता सूची (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। पीएम मोदी इस अवसर पर मतुआ समुदाय की चिंताओं को दूर करने का प्रयास करेंगे, जो एसआईआर प्रक्रिया के कारण अपने मताधिकार खोने के डर से परेशान हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि पश्चिम बंगाल के लोग केंद्र सरकार की जन-हितैषी पहलों का लाभ ले रहे हैं, लेकिन टीएमसी के कुशासन के कारण परेशान हैं।

मतुआ समुदाय और आगामी विधानसभा चुनाव

मतुआ समुदाय, जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण दशकों से बांग्लादेश से भारत आया है, एसआईआर को लेकर विशेष रूप से चिंतित है क्योंकि पहचान और दस्तावेजों की कमी के कारण उनके नाम कटने का डर है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 80 सीटों पर इस समुदाय का खासा प्रभाव है। पीएम मोदी की रैली से भाजपा मतुआ समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत करने और अगले साल की विधानसभा चुनाव में प्रभाव जमाने की कोशिश करेगी। एसआईआर ड्राफ्ट में पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से 58 लाख से अधिक नाम हटाए गए हैं, जिससे राज्य में मतदाताओं की संख्या घटकर 7.08 करोड़ रह गई है।

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.