Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री मोहन यादव का इंदौर दौरा: मेट्रो और मेट्रोपॉलिटन सिटी पर जोर
Indore,Chief Minister Mohan Yadav,Emphasis ,metro and metropolitan city

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय यात्रा पर इंदौर पहुंचे। विमानतल पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां दो शहरों में एक साल के भीतर मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है। इसके साथ ही इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि आसपास के क्षेत्रों का भी समुचित विकास और व्यवस्थित योजना बनाई जा सके। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शहरीकरण और भविष्य की जरूरतों के अनुसार समय रहते योजना बनाई जा रही है।

नए मेडिकल कॉलेज और बड़े विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में दो नए मेडिकल कॉलेज जल्द ही नागरिकों को सौंपे जाएंगे। 23 दिसंबर को बैतूल और धार में मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे, जबकि कटनी और पन्ना में भी मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी। इसके अलावा, 25 दिसंबर को ग्वालियर में दो लाख करोड़ की लागत के उद्योगों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री का इंदौर आगमन सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला और भाजपा के अन्य नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

 

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.