Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उत्तर भारत में कोहरे का कहर, दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानें प्रभावित
Delhi,North India,Dense fog grips,affecting flights

शनिवार को पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। दिल्ली हवाई अड्डे पर इसको लेकर उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। अधिकारी के अनुसार आज 129 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। दिल्ली एयरपोर्ट CAT-3 कैटेगरी में संचालित हो रहा है, जिसके तहत विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान विशेष सावधानी बरती जा रही है। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी एयरलाइंस की उड़ानों में देरी हुई है। इस दौरान यात्रियों को अपनी फ्लाइट का रियल टाइम अपडेट चेक करने और एयरलाइंस से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

सड़क यातायात और सुरक्षा पर भी असर, डीजीसीए ने दिए निर्देश

कोहरे के कारण सड़क परिवहन भी प्रभावित रहा और कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। दिल्ली में दृश्यता सुबह करीब 200 मीटर तक सीमित रही, जिसके चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों को उड़ानों में देरी, रि-शेड्यूलिंग या डायवर्जन की जानकारी रियल टाइम में दें। इसके अलावा एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए भी सतर्कता बरती जा रही है, ताकि कम दृश्यता के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.