Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारतीय सेना प्रमुख ने दी साफ चेतावनी.   अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज का भव्य स्वागत.   संविधान निर्माण में दरभंगा राज का योगदान.   राज ठाकरे बोले- यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें.   मोदी–जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ता.   इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी.   मप्र हाईकोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग पर याचिका.   CM डॉ. यादव आज करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ.   MP में निगम-मंडलों के अध्यक्ष नियुक्ति के करीब.   MP में किसानों के लिए ‘कल्याण’ योजना का विस्तार.   इंदौर गौशाला में 20 गायों की मौत.   छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा रत्न सम्मान.   CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा.   रायपुर में डेयरी संचालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना.   CM साय के जनदर्शन में 1950 आवेदन, कांग्रेस ने उठाए सवाल.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने \'आदि लोकोत्सव\' में प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं.   छत्तीसगढ़ में अपार-आईडी में अग्रणी प्रगति, देश के बड़े राज्यों में शीर्ष पर.  
नववर्ष 2026: महाकाल मंदिर में तैयारियां, श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम
Ujjain,New Year 2026,Preparations,Mahakal Temple,arrangements made for devotees

अंग्रेजी नववर्ष 2026 के अवसर पर उज्जैन स्थित भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सामान्य दर्शन, भस्मार्ती दर्शन, लड्डू प्रसाद, पूछताछ केंद्र, पार्किंग, जूता स्टैंड, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। दर्शनार्थियों के लिए चारधाम मंदिर पार्किंग से प्रवेश कर शक्ति पथ, त्रिवेणी संग्रहालय, नंदी द्वार और महाकाल महालोक होते हुए मानसरोवर भवन, फैसिलिटी सेंटर-01 और नवीन टनल-01 के रास्ते गणेश मंडपम तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है। अत्यधिक भीड़ होने पर श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्गों से कार्तिकेय मंडपम में प्रवेश और द्वार क्रमांक-10 अथवा निर्माल्य द्वार से बाहर निकाला जाएगा।

सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा की विशेष व्यवस्था

मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए फ्लेक्स होर्डिंग, बैरिकेडिंग, टेंट और मैटिंग की व्यवस्था की जाएगी। लड्डू प्रसाद की सहज उपलब्धता के लिए बड़े गणेश मंदिर और विक्रमादित्य टीले के पास अतिरिक्त काउंटर बनाए जाएंगे। पूछताछ और खोया-पाया केंद्र भारत स्काउट एवं गाइड के माध्यम से संचालित होंगे। सुरक्षा के लिए पूरे मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से 24x7 निगरानी की जाएगी। वाहन पार्किंग की सुविधा कर्कराज, भील समाज धर्मशाला, कलोता समाज धर्मशाला, कार्तिक मेला ग्राउंड, मेघदूत पार्किंग और हरिफाटक ब्रिज के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी। 28 दिसंबर से 4 जनवरी तक अतिरिक्त पुलिस बल और कार्यपालिक दंडाधिकारी शिफ्टवार तैनात रहेंगे। मंदिर परिसर में चिकित्सा दल, एंबुलेंस और ऑक्सीजन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, वहीं विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की है।

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.