Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अवैध धान खरीद और बिक्री पर प्रशासन की सख्ती
Balod,Authorities crack,illegal paddy,procurement

बालोद जिले में अवैध धान खरीदी और बिक्री को लेकर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में गुरूर विकासखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने किसान फगुवाराम साहू के पास से 166.80 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। तहसीलदार हनुमंत श्याम के अनुसार, फगुवाराम साहू ने भूमि स्वामी फुलमत बाई साहू के नाम पर 1 जनवरी 2026 के कटे टोकन पर यह धान बेचने के उद्देश्य से केंद्र में रखा था। ग्राम के अन्य किसानों की शिकायत पर गुरूर एसडीएम रामकुमार सोनकर, तहसीलदार हनुमंत श्याम और खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच में पता चला कि बिना टोकन तौल कराए और नियमों का उल्लंघन करते हुए यह धान केंद्र में रखा गया था। प्रशासन ने मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान जब्त कर केंद्र प्रभारी के हवाले कर दिया।

डौंडी में भी की गई बड़ी कार्रवाई

इसी तरह डौंडी विकासखंड के ग्राम मरकाटोला में कृषि उपज मंडी के अधिकारियों ने फुटकर व्यापारी जितेंद्र कुमार के गोदाम से करीब 2 लाख 5 हजार रुपये मूल्य का 108 क्विंटल धान जब्त किया। यह धान 1900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अवैध धान की खरीद और बिक्री पर नजर रखी जा रही है ताकि किसानों के साथ धोखाधड़ी और नियमों की अवहेलना न हो। प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.