Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सीएम नीतीश कुमार की सास का निधन, परिवार में शोक की लहर
Bihar,Chief Minister Nitish Kumar,mother-in-law,passed away,mourning

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का शुक्रवार (19 दिसंबर) की शाम निधन हो गया। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। बताया गया है कि वे लंबे समय से बीमार थीं और पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती थीं, जहां इलाज के दौरान शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और रिश्तेदारों व परिचितों का आना-जाना शुरू हो गया। प्रदेश भर से लोग मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

पटना के बांस घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

शनिवार (20 दिसंबर) की सुबह पटना के बांस घाट पर विद्यावती देवी का हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं बांस घाट पहुंचे और अपनी सास को अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके साथ बेटे निशांत कुमार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। परिजनों के अनुसार, विद्यावती देवी कई बीमारियों से जूझ रही थीं और उनकी हालत काफी समय से गंभीर बनी हुई थी। इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे हैं।

Vandana singh 20 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.