Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
खत्म हुआ इंतजार: भोपाल मेट्रो ने भरी पहली रफ्तार
Bhopal,wait is over,its first ride

 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन का सपना अब साकार हो गया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन तक करीब 7 किलोमीटर का सफर कर मेट्रो परिचालन की शुरुआत की। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मेट्रो यात्रा के दौरान यात्रियों से बातचीत की, उनके अनुभव जाने और एम्स स्टेशन पर मौजूद नागरिकों व मीडिया से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधा से शहर के विकास को पंख लगते हैं और शहरी परिवहन की एक नई कहानी शुरू होती है। ऊंचाई पर बने ट्रैक से सफर करते हुए शहर की हरियाली और सुंदर नज़ारे इस यात्रा को खास बनाते हैं।

शहरी विकास को नई दिशा, 262 विकास कार्यों की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल मेट्रो आम नागरिकों, दैनिक यात्रियों और एम्स आने वाले मरीजों के लिए बड़ी और उपयोगी सौगात है। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का अभिनंदन किया और बताया कि इंदौर मेट्रो से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी केंद्र सरकार पूरा सहयोग और आवश्यक धनराशि दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में शहरी विकास योजनाओं को भारत सरकार का निरंतर समर्थन मिल रहा है और आज ही प्रदेश में 262 विकास कार्यों की शुरुआत की गई है। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भोपालवासियों को मेट्रो शुरू होने पर बधाई देते हुए इसे समय की बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम बताया।

Vandana singh 21 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.