Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
कांग्रेस पर सीएम मोहन यादव का तीखा हमला
Madhya Pradesh,CM Mohan Yadav,sharp attack on the Congress

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘विकसित भारत–जी राम जी विधेयक 2025’ का विरोध करने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला है। शनिवार को इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस को भगवान राम के नाम से इतनी आपत्ति क्यों है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आज तक यह नहीं समझ पाए कि कांग्रेस नेताओं को राम जी के नाम से चिढ़ क्यों होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में बाधाएं डालीं और बाद में भूमिपूजन कार्यक्रम से भी दूरी बनाई। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता जैसे राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी अब तक दर्शन के लिए नहीं पहुंचे हैं।

मनरेगा की जगह नया विधेयक, विकास को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि संसद से पारित ‘विकसित भारत–जी राम जी विधेयक 2025’ अब मनरेगा की जगह लेगा, जो कांग्रेस सरकार के समय से लागू था। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम अब सिर्फ विरोध करना रह गया है। योजना के नामकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह योजना पहले केवल ‘नरेगा’ के नाम से शुरू हुई थी और कांग्रेस ने बाद में राजनीतिक और चुनावी लाभ के लिए इसमें महात्मा गांधी का नाम जोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अब विकास को एक नई सोच और सांस्कृतिक पहचान के साथ आगे बढ़ाना चाहती है। उनके अनुसार ‘जी राम जी’ विधेयक ग्रामीण विकास और रोजगार के क्षेत्र में एक मजबूत कदम साबित होगा, लेकिन विपक्ष तथ्यों पर चर्चा करने के बजाय केवल नाम को लेकर राजनीति कर रहा है।

Vandana singh 21 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.