Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर
Delhi ,Severe ,cold and dense, fog wreak

 

पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड, घने कोहरे और सर्द हवाओं की चपेट में है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा। दिल्ली में अकेले 129 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिनमें 63 प्रस्थान और 66 आगमन वाली थीं। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रहने के कारण वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग ने दिल्ली में कड़ाके की ठंड को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि सोमवार के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में आज से 40 दिन की कड़ाके की ठंड वाला ‘चिल्लेकलां’ शुरू हो रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और लद्दाख में अगले कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिससे मैदानों में ठंड और बढ़ सकती है।

प्रदूषण गंभीर, उड़ानों पर असर और अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के साथ जहरीली धुंध ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार शाम दिल्ली का औसत एक्यूआई 398 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में है। नोएडा में एक्यूआई 401 के साथ स्थिति गंभीर रही, जबकि गुरुग्राम, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ इलाकों जैसे सराय काले खां, अक्षरधाम और राव तुला राम मार्ग पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे रेड अलर्ट जारी करना पड़ा। खराब मौसम को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है और उड़ान की स्थिति जांचने के बाद ही एयरपोर्ट जाने की सलाह दी है। एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

Vandana singh 21 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.