Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात, हिजाब विवाद और बिहार की राजनीति पर हुई चर्चा
Nitish Kumar,important meeting,PM Modi,hijab controversy,Bihar politics

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। यह मुलाकात हाल ही में सामने आए ‘हिजाब खींचने के मामले’ के बाद हुई, जिसे लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई थी। करीब 20 मिनट चली इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर हुई और इसके बाद तीनों नेता एक साथ बाहर निकलते नजर आए। इससे पहले नीतीश कुमार और उनके साथ आए नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके थे। यह नीतीश का शपथ ग्रहण के बाद पहला दिल्ली दौरा था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत एनडीए के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की संभावना जताई जा रही थी।

कैबिनेट विस्तार, निशांत कुमार और चुनावी रणनीति पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा हुई। मकर संक्रांति के बाद कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा नेता नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद मंत्रिमंडल से उनका इस्तीफा हुआ, जिससे एक पद खाली हुआ है और नए चेहरे की नियुक्ति पर विचार हो सकता है। इसके अलावा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर भी बात हुई। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी में निशांत के सार्वजनिक जीवन में आने को लेकर सकारात्मक माहौल है। बैठक में आने वाले राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर भी रणनीतिक चर्चा होने की संभावना है, क्योंकि एनडीए वर्तमान में विधानसभा में मजबूत स्थिति में है और विपक्ष कमजोर होने के कारण कई सीटों पर बढ़त की संभावना है।

Vandana singh 22 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.