Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अंबिकापुर में NH-43 की सड़क मरम्मत पर सवाल, रातों-रात बनी सड़क सुबह उखड़ गई
NH-43 in Ambikapur,built overnight,damaged by morningQuestions raised

अंबिकापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर रातों-रात की गई सड़क मरम्मत ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सदर रोड इलाके में जर्जर सड़क की मरम्मत का काम लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा था, लेकिन सड़क बनने के कुछ ही घंटों बाद उसकी परत उखड़ गई। स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क की हालत देख हैरानी जताई। जहां रात में नई सड़क नजर आ रही थी, वहीं सुबह गिट्टियां और डामर बिखरे हुए थे, जैसे सड़क महीनों पुरानी हो।स्थिति इतनी खराब थी कि नगर निगम के सफाईकर्मियों को बेलचा और ट्रैक्टर लेकर सड़क के उखड़े हिस्सों को कचरे की तरह उठाना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क रात में बनकर सुबह उखड़ गई, जो भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता की ओर इशारा करता है। जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

Vandana singh 22 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.