Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अक्षय कुमार की टीवी पर दमदार वापसी, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ करेंगे होस्ट
Akshay Kumar ,makes a grand return to television, will host ‘Wheel of Fortune

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार एक बार फिर टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। लंबे समय बाद वह मशहूर गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के इंडियन वर्जन को होस्ट करते नजर आएंगे, जिसका प्रोमो भी सामने आ चुका है। यह शो दुनिया के करीब 60 देशों में बनाया जा चुका है और अमेरिका में यह सबसे लोकप्रिय गेम शो में से एक है, जिसे 8 एमी अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। अब दर्शक इसके भारतीय संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रोमो में अक्षय कुमार अपने चिर-परिचित ‘तीर मार खां’ अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

कैसा होगा गेम और कब शुरू होगा शो

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में वर्ड पजल और एक बड़ा घूमने वाला लकी व्हील होता है। कंटेस्टेंट्स व्हील घुमाकर पहेली सुलझाते हैं। व्हील में अलग-अलग कैश अमाउंट, बोनस, बैंकरप्ट और लूज ए टर्न जैसे ऑप्शन होते हैं। खिलाड़ी अक्षर चुनता है या पूरी पहेली सॉल्व करता है और उसी के अनुसार इनाम जीतता है। हालांकि सोनी टीवी ने अभी शो की पूरी डिटेल साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो 2026 में शुरू होगा और संभव है कि इसे कौन बनेगा करोड़पति के बाद टेलीकास्ट किया जाए। बता दें, अक्षय कुमार ने 2004 में टीवी डेब्यू किया था और ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘मास्टरशेफ इंडिया’, ‘डर 2 डांस’ जैसे कई शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं। अब एक बार फिर उनकी टीवी वापसी दर्शकों के लिए खास होने वाली है।

Vandana singh 22 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.