Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, शीतलहर का अलर्ट जारी
Bhopal ,Madhya Pradesh, experiencing ,  severe cold , dense fog,   cold wave ,  alert , issued

मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं और कश्मीर के गुलमर्ग-सोनमर्ग में हुई बर्फबारी के चलते पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। विशेषकर ग्वालियर, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा और सीधी जिलों में शीतलहर के साथ कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है। दतिया और रीवा में दृश्यता मात्र 50 मीटर से भी कम है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है।

 

पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रीवा में 5.6 डिग्री, राजगढ़ और खजुराहो में 7 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे का असर जारी रहने की चेतावनी दी है। नागरिकों को अलाव और गर्म कपड़ों के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।

Priyanshi Chaturvedi 23 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.