Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल
Raipur ,Major ,  reshuffle , Chhattisgarh Police, IPS

कांकेर में हाल ही में हुई हिंसा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग के आदेश के तहत 3 IPS और 95 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया। कांकेर एसपी एसएसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला को हटाकर गरियाबंद का एसपी निखिल राखेचा नियुक्त किया गया है, वहीं वेदव्रत सिरमौर को पर्यटन विभाग से वापस लाकर गरियाबंद एसपी बनाया गया। कांकेर के पूर्व एसपी को सरगुजा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज का उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया।

 

राज्य के अन्य जिलों में भी तबादले हुए हैं। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव के एडिशनल एसपी बदले गए हैं। दुर्ग के एडिशनल एसपी अभिषेक कुमार झा को बस्तर कैंप स्थित एसबी शाखा में एएसपी बनाया गया, जबकि रायपुर के एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर को राजनांदगांव का एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया। बेमेतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह का तबादला बालोद करकाभाट जिले में किया गया और उनकी जगह हरिश कुमार यादव नियुक्त होंगे। ये कदम कांकेर के आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर हुई हिंसा और तनाव के मद्देनजर उठाए गए हैं।

 

Priyanshi Chaturvedi 23 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.