Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बस्तर में तनाव, जगदलपुर के व्यापारियों ने जताई आपत्ति
Bastar ,  during,  Chhattisgarh bandh,  traders ,  Jagdalpur express ,  objection.

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर हुई धार्मिक हिंसा के बाद पूरे बस्तर संभाग में तनाव का माहौल बना। इस विवाद पर सर्व समाज ने आक्रोश जताते हुए आज प्रदेश बंद का ऐलान किया। सुबह से ही बंद का असर बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में साफ नजर आया, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सर्व समाज के पदाधिकारी और विभिन्न समाजों के प्रमुख शहर में भ्रमण कर बंद का जायजा लेते नजर आए। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद का समर्थन किया, लेकिन कुछ व्यापारियों ने नाराजगी भी जताई।

 

जगदलपुर के मेन रोड क्षेत्र में व्यापारियों ने बंद पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि क्रिसमस के पहले दिन व्यापार चरम पर होता है और बंद से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं रायपुर और अन्य जिलों में भी बंद का असर देखा गया। रायपुर के जयस्तंभ चौक में नाश्ते की दुकानें बंद रहीं और एक पेट्रोल पंप बंद कराने को लेकर विवाद हुआ। अधिकारियों और समाजिक पदाधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की।

 

Priyanshi Chaturvedi 24 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.