Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मोंटी पानेसर का बयान: रवि शास्त्री को होना चाहिए इंग्लैंड का अगला हेड कोच
Bharat , Monty Panesar

इंग्लैंड अभी ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेल रहा है और टीम की स्थिति बेहद खराब है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-0 से आगे है और इंग्लिश टीम के सभी मैच एकतरफा रहे हैं। इंग्लैंड की बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर संघर्ष करती नजर आ रही है और टीम की खेल शैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर मोंटी पानेसर ने कहा कि ब्रेंडन मैकुलम के बाद टीम का हेड कोच रवि शास्त्री होना चाहिए।

 

 

मोंटी पानेसर ने इंग्लैंड की कमजोरियों और रणनीति पर बात करते हुए कहा, "आपको यह सोचना होगा कि कौन ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की मैंटल, फिजिकल और टैक्टिकल कमजोरियों का फायदा कैसे उठाया जाए? मेरे ख्याल में, मैकुलम के बाद रवि शास्त्री इंग्लैंड का अगला हेड कोच होना चाहिए।" शास्त्री के कार्यकाल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में दो बार हराया था — 2018-19 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से और 2020-21 सीरीज में भी।

 

 

 

ब्रेंडन मैकुलम से पूछा गया कि क्या वे 2026 में इंग्लैंड के हेड कोच रहेंगे। मैकुलम ने कहा कि उन्हें नहीं पता और यह उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका ध्यान फिलहाल टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकालने और सुधार करने पर है। मैकुलम ने कहा, "हमने थोड़ा प्रोग्रेस किया है और शेष दो टेस्ट में हमारे पास मौका है कि हम अपना असली गेम खेलें और इस सीरीज से कुछ हासिल करके जाएं।"

Priyanshi Chaturvedi 25 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.