Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल में कटेंगे 32 हजार दोहरे बिजली कनेक्शन, वजह सरकारी छूट
Bhopal ,  duplicate electricity ,connections , disconnected , Bhopal due, government subsidies

भोपाल में एक ही परिसर में दोहरे बिजली कनेक्शन पर अब कार्रवाई शुरू होने जा रही है। शहर में करीब 32 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जहां दो कनेक्शन चल रहे हैं। लगभग एक साल पहले इस मामले पर एसीएस स्तर पर चर्चा और निरीक्षण हुआ था और दोहरे कनेक्शन को लेकर नई नीति बनाने का निर्णय लिया गया था। अब इस नीति के तहत एक ही परिसर में केवल एक कनेक्शन ही रहने दिया जाएगा, जिससे सरकारी छूट का दुरुपयोग रोका जा सके।

 

 

 

शासन ने 150 यूनिट तक की खपत पर बिजली उपभोक्ताओं को छूट का प्रावधान रखा है। यदि किसी परिसर में दो कनेक्शन होते हैं, तो वहां 300 यूनिट तक की खपत पर छूट ली जा सकती है, जिससे बिजली बिल पर नुकसान का खतरा कंपनी को होता है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती संख्या और मासिक बिल विवाद भी दोहरे कनेक्शन की वजह से बढ़ रहे हैं। कई बार मकान मालिक पहले किराएदारों के लिए अलग कनेक्शन ले लेते थे, जिससे बिल वितरण और भुगतान में विवाद होता था।

 

 

 

भोपाल में कुल 5.50 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जो प्रतिदिन 75 लाख यूनिट बिजली का उपयोग करते हैं। शहर में 5000 ट्रांसफार्मर और 500 से अधिक फीडर के माध्यम से बिजली सप्लाई होती है। 4000 किलोमीटर लंबाई की बिजली लाइनें हैं और 2.25 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। शहर में 22 जोनल बिजली कार्यालय काम कर रहे हैं। एमडी, मध्यक्षेत्र बिजली कंपनी, क्षितिज सिंघल ने बताया कि एक ही परिसर में एक ही कनेक्शन रहेगा और यदि सरकार इसमें कोई राहत देती है, तो कंपनी उसी के अनुसार कार्रवाई करेगी।

 

Priyanshi Chaturvedi 25 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.