Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
New Dehli , Cricketer Vaibhav Suryavanshi,   receives ,   National Children

वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। सम्मान पाने वालों में 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं, जो पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। इसी कारण वे विजय हजारे टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ मैच नहीं खेल सके।

 

पुरस्कार पाने वाले बच्चों में साहस और सेवा की कई प्रेरक कहानियां शामिल रहीं। पंजाब के फिरोजपुर निवासी 10 वर्षीय श्रवण सिंह को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पर तैनात जवानों को चाय-नाश्ता और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बिहार के कैमूर के कमलेश कुमार को मरणोपरांत बहादुरी के लिए पुरस्कार दिया गया, जिन्होंने दुर्गावती नदी में डूबते बच्चे को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी। पुरस्कार उनके पिता ने ग्रहण किया।

 

महाराष्ट्र के 17 वर्षीय अर्णव महर्षि को विज्ञान और नवाचार श्रेणी में सम्मान मिला, जिनके एक एआई सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को सरकार द्वारा पेटेंट और कॉपीराइट भी मिल चुका है। तमिलनाडु की 8 वर्षीय व्योमा प्रिया को मरणोपरांत बहादुरी पुरस्कार दिया गया, जिन्होंने करंट की चपेट में आए 6 साल के बच्चे को बचाने की कोशिश में जान गंवाई। 26 दिसंबर को मनाया जाने वाला वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में की थी।

Priyanshi Chaturvedi 26 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.