Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
माघ मेले के लिए रेलवे की बड़ी सौगात
Gwalior , Indian Railways,   offers ,  major gift ,  Magh Mela . prayagraj

प्रयागराज में जनवरी–फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले माघ मेले को भव्य रूप देने की तैयारियों के बीच रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। झांसी मंडल के अंतर्गत ग्वालियर से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक साप्ताहिक आरक्षित ट्रेन और विशेष स्नान पर्वों पर तीन जनरल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे लाखों श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

रेलवे के अनुसार ग्वालियर से प्रयागराज के लिए 8 जनवरी से 12 फरवरी तक हर गुरुवार एक वीकली आरक्षित ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 01806 गुरुवार रात 8:10 बजे ग्वालियर से रवाना होकर शुक्रवार सुबह 6:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन शुक्रवार सुबह 6:45 बजे प्रयागराज से चलकर शाम 5:10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वहीं विशेष स्नान पर्वों के दौरान ग्वालियर से एक ही दिन में तीन अनारक्षित (जनरल) ट्रेनें चलाने की योजना है, जो स्नान तिथि से एक दिन पहले शुरू होकर तीन दिन तक संचालित होंगी।

 

 

रेलवे ने पौष पूर्णिमा (3 जनवरी), मकर संक्रांति (14 जनवरी), मौनी अमावस्या (18 जनवरी), बसंत पंचमी (23 जनवरी), माघ पूर्णिमा (1 फरवरी) और महाशिवरात्रि (15 फरवरी) के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। झांसी मंडल के सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया कि यूपी सरकार द्वारा माघ मेला भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है, इसलिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु सुगमता से प्रयागराज पहुंच सकें।

 

Priyanshi Chaturvedi 26 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.