Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुकेश नायक का इस्तीफा, कांग्रेस में फिर उभरी अंतर्कलह
Bhopal , Mukesh Nayak

मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर आंतरिक कलह सामने आई है। मीडिया प्रभारी मुकेश नायक द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिया गया इस्तीफा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, जीतू पटवारी ने नायक का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया और साफ संदेश दिया कि पार्टी किसी भी तरह की आंतरिक टूट-फूट बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

 

सूत्रों के अनुसार, जीतू पटवारी ने मुकेश नायक से बातचीत कर उन्हें संगठन में बने रहने को कहा है। पटवारी का मानना है कि मतभेद बातचीत के जरिए सुलझाए जा सकते हैं और इस समय पार्टी के लिए सबसे जरूरी संगठनात्मक एकजुटता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत असंतोष से ऊपर संगठन की मजबूती है और सभी नेताओं को इसी दिशा में काम करना होगा।

 

 

गौरतलब है कि 2023 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कर रही थी, लेकिन नवंबर 2025 में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा जिला संगठन मंत्रियों की नियुक्तियां रद्द किए जाने से पार्टी में असंतोष बढ़ गया था। इसे लेकर अलग-अलग गुटों में मतभेद सामने आए थे और अब मुकेश नायक के इस्तीफे ने एक बार फिर उन पुराने घावों को हरा कर दिया है।

Priyanshi Chaturvedi 27 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.