Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में कर्मचारी हड़ताल, सरकारी कामकाज रहेगा प्रभावित
Raipur ,  Government employees ,  Chhattisgarh , strike; government work , affected

छत्तीसगढ़ के करीब 4.50 लाख सरकारी कर्मचारी और अधिकारी 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी एवं अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर होने वाले इस आंदोलन के चलते सरकारी दफ्तरों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहेगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

 

सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप

 

फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है। कई बार ज्ञापन, बैठक और बातचीत के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे पहले 22 अगस्त को जिला स्तर पर एक दिवसीय प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही मिले, कार्रवाई नहीं हुई।

 

महंगाई भत्ता बना मुख्य मुद्दा

 

कर्मचारी खासतौर पर महंगाई भत्ता (DA) और DA एरियर को लेकर नाराज हैं। फेडरेशन का आरोप है कि केंद्र सरकार की “मोदी गारंटी” के तहत मिलने वाले लाभ अब तक कर्मचारियों को नहीं मिले हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य के लगभग 4.10 लाख नियमित कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे और यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं, तो निर्णायक संघर्ष छेड़ा जाएगा।

 

Priyanshi Chaturvedi 27 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.