Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: सतना में विकास की नई शुरुआत
Satna,CM Mohan Yadav, big announcement,development

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को सतना के विंध्य व्यापार मेले में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सतना पूरे विंध्य क्षेत्र में व्यापार और उद्योग का बड़ा केंद्र है और इस सफल आयोजन के लिए सतनावासी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सतना में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 100 एकड़ भूमि पर नया इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा। इसके साथ ही विंध्य व्यापार मेले के आयोजन के लिए विंध्य चैंबर ऑफ कॉमर्स को 8 एकड़ भूमि दी जाएगी। व्यापारिक गतिविधियों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए पीपीपी मोड पर गीता भवन के निर्माण की भी घोषणा की गई, जिससे सतना को एक नई पहचान मिलेगी।

उद्योग, कनेक्टिविटी और सुविधाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय स्तर पर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के फैसले की सराहना की है। अब ये कॉन्क्लेव जिला स्तर पर भी होंगे। कटनी में माइनिंग सेक्टर पर कॉन्क्लेव के बाद सतना में एमएसएमई सेक्टर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश सर्वसुविधायुक्त बने और युवाओं को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में विंध्य क्षेत्र में एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है। सतना एयरस्ट्रिप को 1800 मीटर तक बढ़ाया जा रहा है, जिससे बड़े जेट विमान उतर सकेंगे। चित्रकूट और शारदा माता मंदिर के कारण यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के लिए भी महत्वपूर्ण है। सरकार ने हेली सेवा, पीएमश्री एयर एंबुलेंस, नए साल में सरकारी बस सेवा और सड़क हादसों में मदद के लिए राहवीर योजना शुरू की है, जिसमें मदद करने वालों को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

युवाओं और किसानों के लिए बड़े फैसले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अगले 5 वर्षों में प्रदेश का बजट दोगुना कर लगभग 7 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य है। युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। होटल व्यवसाय में 30 प्रतिशत सब्सिडी और रोजगार आधारित उद्योगों को श्रमिकों के वेतन में प्रति श्रमिक 5 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। किसानों के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य में 32 लाख किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें बिजली बिल और अस्थाई कनेक्शन की परेशानी से मुक्ति मिल रही है। 60 हजार रुपये के पंप पर 53 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है और कुल मिलाकर सरकार करीब 30 हजार करोड़ रुपये का अनुदान किसानों को दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी है और मध्यप्रदेश को विकास की दौड़ में सबसे आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Vandana singh 28 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.