Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल
Delhi,Breathing has become difficult

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इस कदर बढ़ गया है कि लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने हालात को और भी गंभीर बना दिया है। 28 दिसंबर की सुबह दिल्लीवासियों को प्रदूषण और मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ी। चारों तरफ घना स्मॉग और कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। नए साल को लेकर लोगों की यात्रा योजनाओं पर भी असर पड़ा है, क्योंकि कई फ्लाइट्स और ट्रेनें घंटों देरी से चलीं, तो कुछ को रद्द भी करना पड़ा।

AQI 400 के पार, हवा बनी जानलेवा

सरकारी ऐप समीर के मुताबिक रविवार सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स करीब 400 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। इसका मतलब साफ है कि दिल्ली की हवा फिलहाल सांस लेने लायक नहीं है। लगातार ऊंचे AQI के कारण बुजुर्गों, बच्चों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए खतरा और बढ़ गया है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर निकलने से बचें और सावधानी बरतें।

इलाकों में हालात बेहद खराब, कोहरे का येलो अलर्ट

दिल्ली के कई इलाकों में स्थिति और भी गंभीर रही। आनंद विहार में AQI 445, शादीपुर में 447, वजीरपुर 437, नरेला 435, जहांगीरपुरी 433, नेहरू नगर 431, रोहिणी और अशोक विहार 429, विवेक विहार 428, बावन और ओखला फेस-2 में 423, पटपड़गंज 423, पंजाबी बाग 420, चांदनी चौक 418, डीटीयू और आरके पुरम 414, मुंडका 409, द्वारका सेक्टर-8 और आईटीओ में 401 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पहले ही 28 दिसंबर के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया था, जो सही साबित हुआ। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं की कमी और स्थिर मौसम के कारण प्रदूषक हवा में ही फंसे रहे, जिससे स्मॉग और कोहरे की परत और घनी हो गई। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि लोग सतर्क रहें और अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

Vandana singh 28 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.