Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा संदेश
Chief Minister Dr. Mohan Yadav, important message ,Veer Bal Diwas

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर बाल दिवस के अवसर पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सिख वीरों के बलिदान की गाथाओं को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम गुरु गुरु नानक देव से लेकर दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह तक, सिख गुरुओं और उनके परिवारों ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अद्वितीय बलिदान दिए हैं। भारतीय इतिहास में सिख वीरों का योगदान अमूल्य रहा है। वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों,साहिबजादा फतेह सिंह और साहिबजादा जोरावर सिंह की असाधारण वीरता और शहादत की याद दिलाता है, जिन्होंने बहुत कम उम्र में भी अन्याय के सामने झुकने से इनकार कर दिया।

युवाओं के लिए प्रेरणा का दिन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वीर बाल दिवस भारतीय युवाओं को वीरता, सच्चाई, ईमानदारी और आत्मसम्मान के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साहिबजादों की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत की गई, ताकि उनकी कुर्बानी जन-जन तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुरु गोविंद सिंह और सिख वीरों के बलिदान की कथाओं को शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी, ताकि बच्चे देश और धर्म की रक्षा के मूल्यों को समझ सकें और अपनाएं।

गुरुद्वारे में श्रद्धा और सम्मान

वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित गुरुद्वारा हमीदिया रोड पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेका और संगत को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर कीर्तन सुना और उन्हें स्नेह दिया। इस आयोजन में कीर्तन दरबार और व्यवस्थाओं का संचालन बच्चों ने ही किया, साथ ही एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने भोपाल में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के आयोजन में राज्य सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया और उज्जैन यात्रा तथा गुरुद्वारा इमली साहब का उल्लेख करते हुए कहा कि सिख गुरुओं ने हमेशा मानवता का मार्ग दिखाया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने साहिबजादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संत सिपाहियों के गत्तका प्रदर्शन और वक्ताओं के विचारों ने यह संदेश दिया कि वीर बाल दिवस आने वाली पीढ़ियों को देश और धर्म के लिए समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

Vandana singh 28 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.