Since: 23-09-2009

  Latest News :
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, संसद मार्च को लेकर बढ़ा तनाव.   देशभर में बारिश का असर, यूपी में मंदिर जलमग्न तो उत्तराखंड में भूस्खलन.   हंगामे के बीच शुरू हुआ मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित.   जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, उत्तराखंड-अरुणाचल में भी बारिश का कहर.   सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, आज हाईकोर्ट में सुनवाई.   30 साल बाद लद्दाख लौटेगा जवान दोरजे मोरुप का पार्थिव शरीर, डीएनए टेस्ट से हुई पहचान.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   केन-बेतवा परियोजना के विरोध में 17 दिन चला आंदोलन खत्म, अनशन अब भी जारी.   आज से MP विधानसभा का मानसून सत्र, खाद संकट और कम बारिश पर सरकार को घेरेगा विपक्ष.   नागपंचमी पर महाकाल की तीसरी सवारी के साथ खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट.   चिता आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई, अमित भटनागर समेत 300 प्रदर्शनकारी हिरासत में.   PIB रायपुर का मीडिया दल गुजरात रवाना, विकास परियोजनाओं का करेगा अध्ययन.   छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी.   स्कूल बसों की जांच में 22 वाहन फेल, सुरक्षा खामियों पर ₹53 हजार का जुर्माना.   प्रदेशभर की सिंधी पंचायतों का मुखी संवाद 26 जुलाई को, समाज के अहम मुद्दों पर होगा मंथन.   सूरजपुर में बारिश की पहली मार में बहा नया रपटा, कई गांवों का संपर्क टूटा.   स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी, घर-घर बांटे आवेदन पत्र.  
सतना में भाजपा नेता पर गंभीर आरोप, पुलिस ने FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की
Satna,serious allegations,BJP leader,FIR and made an arrest

सतना जिले में चाकू की नोक पर दुष्कर्म और वीडियो ब्लैकमेलिंग के आरोपों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी भाजपा नेता अशोक सिंह के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला पहले केवल जांच के दायरे में था, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और जनता के दबाव के बाद पुलिस ने सक्रिय कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अशोक सिंह करही (हनुमानगंज) का निवासी है और उससे पूछताछ जारी है।

छह महीने पुरानी वारदात और सोशल मीडिया दबाव

पीड़िता का आरोप है कि करीब छह महीने पहले आरोपी उसके घर में घुस आया और चाकू की नोक पर जबरदस्ती की, साथ ही आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसने कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो पूरा परिवार जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद 20 दिसंबर को आरोपी फिर पीड़िता के पास पहुंचा और पुराने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया। मामला तब नया मोड़ लेने लगा जब सोशल मीडिया पर आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह खुलेआम गालियां देता नजर आया। इसके बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा और तुरंत FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी जिला बदर रह चुका है और उसकी प्रवृत्ति आपराधिक है।

Vandana singh 29 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.