Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अहमदाबाद के कालाना गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प
Ahmedabad ,  Violent clashes ,  between,   two ,  communities ,  n Kalana village , gujraat

अहमदाबाद के साणंद क्षेत्र स्थित कालाना गांव में मंगलवार सुबह दो समुदायों के बीच एक बार फिर हिंसक झड़प हो गई। पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में भारी बल तैनात किया।

 

बताया जा रहा है कि गांव के युवाओं के दो गुटों के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तनाव चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद में एक युवक की पिटाई हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हुई। हालात काबू में आने के बाद मंगलवार सुबह फिर विवाद भड़क गया और दोबारा पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

 

पुलिस कार्रवाई के डर से कई उपद्रवी गांव के बाहर खेतों में छिप गए थे। पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान ड्रोन कैमरों की मदद ली, जिससे खेतों और बाहरी इलाकों में छिपे लोगों की पहचान हुई। अब तक 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल गांव में स्थिति शांत है और पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Priyanshi Chaturvedi 30 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.