Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारतीय सेना प्रमुख ने दी साफ चेतावनी.   अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज का भव्य स्वागत.   संविधान निर्माण में दरभंगा राज का योगदान.   राज ठाकरे बोले- यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें.   मोदी–जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ता.   इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी.   मप्र हाईकोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग पर याचिका.   CM डॉ. यादव आज करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ.   MP में निगम-मंडलों के अध्यक्ष नियुक्ति के करीब.   MP में किसानों के लिए ‘कल्याण’ योजना का विस्तार.   इंदौर गौशाला में 20 गायों की मौत.   छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा रत्न सम्मान.   CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा.   रायपुर में डेयरी संचालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना.   CM साय के जनदर्शन में 1950 आवेदन, कांग्रेस ने उठाए सवाल.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने \'आदि लोकोत्सव\' में प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं.   छत्तीसगढ़ में अपार-आईडी में अग्रणी प्रगति, देश के बड़े राज्यों में शीर्ष पर.  
पंजाब विधानसभा में ‘जी राम जी’ के खिलाफ प्रस्ताव, भोपाल में शिवराज की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Bhopal ,  resolution against ,

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में केंद्र सरकार की ‘जी राम जी’ योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मनरेगा को भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुए कहा कि यह योजना अपने उद्देश्य से भटक चुकी है और इससे मजदूरों को अपेक्षित लाभ नहीं मिला। शिवराज ने पंजाब को करप्शन से ग्रसित बताते हुए राज्य में योजनाओं के ऑडिट और कार्रवाई पर सवाल उठाए।

 

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों की जगह मशीनों और ठेकेदारों से काम कराया गया, ओवर स्टेटमेंट बनाए गए और एक ही काम को बार-बार दिखाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आधे से ज्यादा गांवों का ऑडिट नहीं हुआ है और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई भी नहीं हो रही, जबकि मजदूरों को भुगतान न मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

 

 

शिवराज सिंह चौहान ने ‘जी राम जी’ योजना को पारदर्शी बताते हुए कहा कि इसके तहत मजदूरों के लिए रोजगार की गारंटी 100 से बढ़ाकर 120 दिन कर दी गई है और जरूरत पड़ने पर बजट भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने प्रशासनिक खर्च 6 फीसदी से बढ़ाकर 9 फीसदी किए जाने की जानकारी दी। साथ ही अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि सरकार तेज गति से काम कर रही है और विकसित भारत के लक्ष्य के लिए यह योजना जरूरी है।

Priyanshi Chaturvedi 30 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.