Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा
Bhopal Women

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व में लगातार कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ‘सशक्त नारी–समर्थ नारी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में ड्रोन दीदी, महिला उद्यमी और स्व-सहायता समूहों की प्रतिनिधि महिलाओं ने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद किया और अपने अनुभव, सफलताएं तथा सुझाव साझा किए। संवाद के दौरान महिलाओं की आत्मनिर्भरता, कौशल विकास, सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका उद्देश्य है कि महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनें और विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभाएं।

इंदौर में दूषित पानी मामले पर कड़ा रुख

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी प्रेरणादायक सफलता की कहानियां साझा की और सरकार की योजनाओं से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से दिव्यांग बेटी सरगम द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। वहीं इंदौर में दूषित पानी मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया और कहा कि ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी’। यह साफ़ संदेश है कि मध्यप्रदेश सरकार हर कदम पर बहन-बेटियों और माताओं के साथ खड़ी है और प्रदेश में स्वच्छता, सुरक्षा और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। ‘सशक्त नारी–समर्थ नारी संवाद’ जैसी पहल महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Vandana singh 31 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.