Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले अमित शाह का तीन दिवसीय दौरा
West Bengal,Amit Shah, three-day visit to West Bengal, ahead of the elections

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में गर्माहट तेज हो गई है और राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियों को और गति दे दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय बंगाल दौरे के आखिरी दिन यानी बुधवार को कोलकाता में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दो अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के अनुसार, शाह उत्तर कोलकाता के ठंथनिया काली मंदिर भी जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। दौरे के दौरान अमित शाह सुबह 11:30 बजे एक होटल में पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों से मिलेंगे, दोपहर 1:45 बजे साइंस सिटी ऑडिटोरियम में पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और शाम 3:30 बजे काली मंदिर में दर्शन और पूजा के बाद नई दिल्ली लौटेंगे। इस दौरे को पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए रणनीति और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

अमित शाह का अलग अंदाज और ममता सरकार पर हमला

इससे पहले मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमित शाह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला और कई ऐसे पल आए, जिनमें उनका अलग अंदाज देखने को मिला। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में उन्होंने पत्रकारों से कहा, "कोई जल्दबाजी मत करना, मैं समय लेकर आया हूं, आराम से बात करेंगे।" वहीं, जाते समय अमित शाह ने कहा, "चलिए धन्यवाद, अब सवाल फैब्रिकेट हो रहे हैं।" उनका यह सहज और थोड़ी तीखी शैली में संवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। यह दौरा बंगाल में भाजपा के चुनावी अभियान और रणनीति को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Vandana singh 31 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.