Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हाहाकार
 Indore, Bhagirathpura, Contaminated water ,causes chaos

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से सात लोगों की मौत हो गई और 116 से अधिक लोग बीमार हुए। इस घटना के बाद बुधवार, 31 दिसंबर को भागीरथपुरा शासकीय डिस्पेंसरी के बाहर भारी हंगामा हो गया। निरीक्षण के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी आमने-सामने आ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिस्पेंसरी में घुसकर नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी डिस्पेंसरी के अंदर फंस गए, जिन्हें पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाहर निकाला। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे की मांग की।

मंत्री ने हालात को नियंत्रण में बताया

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और अस्पतालों में मरीजों की संख्या घट रही है। उन्होंने बताया कि मौसम और वातावरण के कारण कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन अब स्थिति स्थिर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 100 बेड तैयार रखे हैं और बीजेपी कार्यकर्ता लगातार मरीजों की मदद कर रहे हैं। महापौर भार्गव ने बताया कि 36 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और प्राथमिकता अब लोगों के इलाज की है, बाद में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन डिस्पेंसरी के काम में बाधा डाल रहा था, जो जनता के हित में नहीं था।

Vandana singh 1 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.