Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
नए साल 2026 में कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगे
 LPG cylinders more expensive , 2026

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का करारा झटका लगा है। 1 जनवरी 2026 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। नई दरों के मुताबिक दिल्ली में 1580.50 रुपये का सिलेंडर अब 1691.50 रुपये में मिलेगा, कोलकाता में 1684 रुपये से बढ़कर 1795 रुपये, मुंबई में 1531.50 रुपये से बढ़कर 1642.50 रुपये और चेन्नई में 1739.50 रुपये से बढ़ाकर 1849.50 रुपये कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर असर डाल सकती है। ध्यान रहे कि दिसंबर 2025 और नवंबर 2025 में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में थोड़ी कमी हुई थी, लेकिन नए साल के पहले दिन यह लगातार बढ़ गई है।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर, महंगाई की चिंता

हालांकि, घरेलू उपयोग वाले 14 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये में उपलब्ध हैं। बावजूद इसके, कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने से खाने-पीने, होटल और अन्य सेवाओं के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव का असर छोटे व्यवसायियों और आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। आम जनता को अब सतर्क रहकर खर्च का ध्यान रखने की जरूरत है।

Vandana singh 1 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.