Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर दूषित पानी मामले में BJP पार्षद का खुलासा: सिस्टम की लापरवाही पर उठा गंभीर सवाल
Indore,contaminated water case, BJP councilor, revelation raises ,serious questions, negligence

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है. इस पूरे घटनाक्रम पर एबीपी न्यूज से बातचीत में बीजेपी पार्षद कमल बाघेला ने प्रशासन और सिस्टम पर सीधे तौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यह हादसा अचानक नहीं हुआ, बल्कि सिस्टम की लापरवाही का नतीजा है. कमल बाघेला के मुताबिक, उन्होंने तीन साल पहले ही दूषित और बदबूदार पानी की शिकायत की थी, लेकिन तब भी किसी ने ध्यान नहीं दिया. सिर्फ मौखिक ही नहीं, बल्कि करीब छह महीने पहले उन्होंने लिखित में भी संबंधित विभागों को चेतावनी दी थी कि अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है. इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंदे रखीं और आज हालात इतने भयावह हो गए कि लोगों की जान चली गई.

मौतों के आंकड़े, जांच और कार्रवाई की मांग

कमल बाघेला ने अब तक हुई कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों की मौत हुई है, उन पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस पूरे मामले में उनकी खुद की कोई जिम्मेदारी निकलती है, तो उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. मौतों के आंकड़ों को लेकर फैले भ्रम पर उन्होंने साफ किया कि अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि जिनकी मौत अस्पताल के बजाय घर पर हुई, उन्हें अभी तक गिनती में शामिल नहीं किया गया था. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी मौतों को आधिकारिक आंकड़ों में शामिल कराया जाएगा. साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि सप्लाई किए जा रहे पानी में किसी तरह का केमिकल मिला हो सकता है, जिसकी वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ी. कमल बाघेला ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को इंसाफ मिलना ही चाहिए.

Vandana singh 2 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.