Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी
cancellation of flights, continues ,at Indore airport

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के निरस्त होने की समस्या लगातार बनी हुई है। नए साल की शुरुआत के साथ यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन तकनीकी और परिचालन कारणों से हालात और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। आज भी इंडिगो की चार प्रमुख उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें सुबह हैदराबाद और दिल्ली से आने-जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। सुबह 6.50 बजे हैदराबाद से और 7.10 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ानें रद्द होने से खासकर सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग समय पर सूचना न मिलने के कारण सीधे एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें वहां निराश होकर लौटना पड़ा।

क्रू की कमी, नियमों का असर और यात्रियों की परेशानी

उड़ानों के रद्द होने के पीछे स्टाफ के कार्य समय से जुड़े नियमों (FDTL) में बदलाव को मुख्य वजह बताया जा रहा है। हालांकि सरकार ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन नियमों को लागू करने की समयसीमा फरवरी तक बढ़ा दी है, फिर भी इंडिगो क्रू की कमी का हवाला देकर लगातार उड़ानें निरस्त कर रही है। ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों के पास केवल रिफंड या री-बुकिंग का ही विकल्प बचता है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। मजबूरी में कई यात्रियों को दूसरी एयरलाइंस के महंगे टिकट लेने पड़ रहे हैं। वहीं, एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत का काम चलने के कारण फिलहाल रात 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक उड़ानों का संचालन बंद है। रनवे का काम पूरा होने के बाद फरवरी से एयरपोर्ट के 24 घंटे चालू होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को राहत मिल सकती है और उड़ानों की संख्या भी बढ़ सकती है।

Vandana singh 2 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.