Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रगति प्लेटफॉर्म से छत्तीसगढ़ को विकास की नई रफ्तार
Pragati platform ,Chhattisgarh, development

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से अटकी परियोजनाओं को अब नई गति मिल रही है और इसका श्रेय ‘प्रगति’ प्लेटफॉर्म को दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की रफ्तार नई ऊंचाइयों तक पहुंची है। दशकों से लंबित अधोसंरचना और ऊर्जा से जुड़ी परियोजनाएं अब समयबद्ध तरीके से पूरी हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र सरकार की परिणामोन्मुख, जवाबदेह और निर्णायक कार्यशैली का स्पष्ट उदाहरण है। ‘प्रगति’ प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार निगरानी, समीक्षा और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ को सीधा लाभ मिला है।

भिलाई संयंत्र और लारा परियोजना से बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण से न केवल देश में रेल उत्पादन को नई ताकत मिली है, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बने हैं। इससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिली और राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है। वहीं रायगढ़ की लारा सुपर थर्मल पावर परियोजना (1600 मेगावाट) से छत्तीसगढ़ सहित छह राज्यों को निर्बाध बिजली मिल रही है। इस परियोजना से ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है और उद्योगों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को भी नई ऊर्जा मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लारा परियोजना आज राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा की अहम कड़ी बन चुकी है और इससे छत्तीसगढ़ की पहचान ‘पावर हब ऑफ इंडिया’ के रूप में और मजबूत हुई है।

प्रगति की 50वीं बैठक और विकसित भारत का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई प्रगति की 50वीं बैठक ने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को और गति दी है। पिछले एक दशक में प्रगति प्लेटफॉर्म के माध्यम से 85 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को तेजी मिली है, जिनमें छत्तीसगढ़ की कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र और लारा सुपर थर्मल पावर परियोजना जैसी योजनाओं को मिली गति इस बात का प्रमाण है कि प्रगति प्लेटफॉर्म समाधान-उन्मुख शासन का सशक्त मॉडल है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरंतर मॉनिटरिंग और जवाबदेही के साथ छत्तीसगढ़ ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में अपनी मजबूत और निर्णायक भूमिका निभाता रहेगा।

Vandana singh 2 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.