Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
इंदौर में दूषित पानी से मौतों का मामला गंभीर: उमा भारती का प्रहार
  deaths caused,contaminated water,Indore,serious matter, Uma Bharti

मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे देश का सबसे स्वच्छ शहर कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन बीजेपी पार्षद कमल वाघेला का दावा है कि इस वजह से 15 लोगों की जान गई और एक शख्स की हालत गंभीर है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता उमा भारती ने मोहन यादव सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इंदौर जैसे स्वच्छ शहर में गंदा और जहरीला पानी पीने से हुई मौतें पूरे प्रशासन और सिस्टम के लिए शर्मनाक हैं। उमा भारती ने कहा कि इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

पार्षद का दावा: अफसरों की लापरवाही जानलेवा

वार्ड-11 के बीजेपी पार्षद कमल वाघेला ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कई बार लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नर्मदा की नई पाइपलाइन की फाइल 12 नवंबर 2024 को तैयार थी, लेकिन अफसरों ने सात महीने तक इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। दबाव डालने पर 30 जुलाई 2025 को टेंडर जारी किया गया, लेकिन काम समय पर पूरा नहीं हुआ। वॉर्ड 11 में 29 दिसंबर 2025 से बीमारी फैल गई, जिसके बाद पार्षद ने मुख्यमंत्री को लिखित में शिकायत की। उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही आपराधिक कृत्य है और लोकस्वास्थ्य को जानबूझकर खतरे में डाला गया।

उमा भारती का संदेश: माफी और सजा जरूरी

उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार जीवन भर दुःख में रहेंगे, और केवल दो लाख रुपये की मुआवजा राशि जीवन का मूल्य नहीं चुका सकती। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराधियों को अधिकतम दंड देना होगा और पीड़ितों से माफी मांगनी होगी। उमा भारती ने मोहन यादव सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यह उनकी परीक्षा की घड़ी है और प्रशासन को जिम्मेदारी लेकर लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। इस पूरे मामले ने इंदौर की स्वच्छता और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Vandana singh 2 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.