Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
Security forces, achieve major success,anti-Naxal operation ,Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र के पामलूर जंगलों में सशस्त्र माओवादी की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। सुबह 5 बजे से ही डीआरजी और माओवादी के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक कुल 14 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में कोंटा एरिया कमेटी के सचिव सचिन मंगडू भी शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK-47, INSAS और SLR राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण लगातार अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई और पिछले साल का आंकड़ा

आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने बताया कि बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान बीजापुर जिले से 2 और सुकमा जिले से 12 नक्सली मारे गए, जिससे कुल 14 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है, इसलिए सटीक स्थान और सुरक्षाबलों की संख्या जैसी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की जा सकती। ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि 2025 में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ हुई विभिन्न मुठभेड़ों में कुल 285 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 257 बस्तर मंडल और 27 रायपुर मंडल के गरियाबंद जिले में मारे गए थे। इससे पहले 20 दिसंबर को सुकमा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे।

Vandana singh 3 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.