Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अमेरिका ने वेनेजुएला में किया ऑपरेशन एब्सोल्यूट-रिजॉल्व
 United States, conducted ,Operation Absolute Resolve, Venezuela

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सेना ने एक विशेष मिशन के तहत हिरासत में लिया। इस ऑपरेशन को ऑपरेशन एब्सोल्यूट-रिजॉल्व (OAR) नाम दिया गया और इसे बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। शुक्रवार रात शुरू हुआ यह मिशन शनिवार सुबह तक पूरा हो गया। ऑपरेशन में अमेरिकी सेना, डेल्टा फोर्स, CIA, नेवी और FBI ने मिलकर काम किया। सबसे पहले कई ठिकानों पर हवाई हमले किए गए, ताकि वेनेजुएला का एयर डिफेंस कमजोर हो और डेल्टा फोर्स के हेलीकॉप्टर मादुरो तक बिना रुकावट पहुंच सकें। काराकास के Fuerte Tiuna बेस को मुख्य निशाना बनाया गया, जहां मादुरो मौजूद थे। अमेरिकी डेल्टा फोर्स सिर्फ पांच मिनट में मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले गई।

मादुरो को न्यूयॉर्क तक ले जाने की पूरी योजना

मादुरो और उनकी पत्नी को पहले USS Iwo Jima युद्धपोत के जरिए वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया। फिर उन्हें ग्वांतानामो नौसैनिक बेस में रखा गया, जहाँ FBI का विशेष बोइंग 757 विमान पहले से तैयार था। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क के स्टीवर्ट एयरपोर्ट पर लाकर सीधे DEA हेडक्वार्टर ले जाया गया और हेलीकॉप्टर व कार के जरिए Brooklyn Detention Center में रखा गया। CIA ने ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई, मादुरो और उनके करीबी लोगों की गतिविधियों पर महीनों से नजर रखी और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा अध्ययन किया। ऑपरेशन की रिहर्सल एक महीने पहले से की गई थी ताकि कोई गलती न हो। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा से लाइव फीड के जरिए पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। यह मिशन अब तक की अमेरिकी विदेश नीति की सबसे हाई-प्रोफाइल सैन्य कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

Vandana singh 4 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.