Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बांग्लादेशी खिलाड़ियों को लेकर BCCI का फैसला:BCCI के फैसले पर बीजेपी नेता नवनीत राणा की दो टूक
BCCI, decision ,regarding, Bangladeshi players

बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार अत्याचारों के चलते भारत में आक्रोश बढ़ रहा है। देश के कई शहरों में लोग बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे हैं। इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को शामिल करने पर भी विरोध की आवाजें उठीं। इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम KKR को निर्देश दिया कि मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ किया जाए। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि अगर फ्रैंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट की मांग करती है, तो BCCI उसे अनुमति देगा।

राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया

बीसीसीआई के इस फैसले पर बीजेपी नेता नवनीत राणा ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि “भारत में कोई भी बांग्लादेशी क्रिकेटर अब किसी भी क्रिकेट मैच या लीग में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। बांग्लादेश अपने देश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहा है, इसलिए भारत में किसी भी क्रिकेटर या फिल्म सेलिब्रिटी का स्वागत नहीं होना चाहिए।” बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में शामिल किए जाने पर राजनीतिक दल और धर्माचार्यों ने विरोध किया था। इस पूरे घटनाक्रम ने भारतीय खेल जगत और आम जनता के बीच बांग्लादेश के खिलाफ गुस्से को और बढ़ा दिया है।

Vandana singh 4 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.