Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्यप्रदेश में मौसम ने ली करवट, प्रदेशभर में घना कोहरा
weather,changed , Madhya Pradesh, fog

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को प्रदेशभर में बढ़ी नमी के कारण कोहरे की चादर छा गई, जिससे दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया और ठिठुरन का एहसास दोपहर में भी बना रहा। दतिया और रीवा में पूरे दिन शीतल दिन जैसी स्थिति रही। ग्वालियर में सुबह अति घना कोहरा छाया रहा, जबकि जबलपुर और इंदौर में घने कोहरे ने विजिबिलिटी को प्रभावित किया। भोपाल और नर्मदापुरम में मध्यम कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, यह सर्दी के मौसम में पहली बार इतना लंबा कोहरे का दौर देखा गया है और अगले 2-3 दिन तक यही मौसम रहने की संभावना है।

कोहरे का असर यातायात और जीवन पर

इंदौर में हालात सबसे गंभीर रहे, जहां विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई और सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। रेल यातायात पर भी कोहरे का असर दिखा, दिल्ली की ओर से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 6 घंटे तक देरी से चल रही हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी और मैहर सहित कई जिलों में कोहरे का असर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे कोहरा लगातार बन रहा है। अगले 1-2 दिन में इसमें थोड़ी कमी आ सकती है।

Vandana singh 4 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.